Breaking News

रामगढ़ : पुलिस अधिकारी की बाइक से टक्कर में महिला की मौत

  • गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने की उचित मुआवजे की मांग
  • शोकाकुल परिवार के साथ आजसू खड़ा है:चंद्रप्रकाश

रामगढ़। शहर में बाजार समिति के निकट कैथा से रामगढ़ की ओर जा रही रामेश्वरी देवी पति नरेश महतो कैथा उम्र 60 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। यह दुर्घटना मोटर साइकिल से संध्या 5:30 बजे के लगभग हुई है। जानकारी के अनुसार बरलंगा थाना के एएसआई परमहंस प्रसाद सिंह अपने निवास स्थान रामगढ़ से रोजाना की भांति मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर बरलंगा थाना जा रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर महिला से टकराई। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने महिला को तत्काल सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो,वार्ड पार्षद देवधारी महतो सदर अस्पताल पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को संबल दिया। शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से अविलंब उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी आजसू परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्हें हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर कैलाश महतो, करण कुमार महतो, राजकुमार महतो,मनोज कुमार महतो, अमित कुमार, खेमलाल महतो, संजय करमाली , आनंद महतो, विकास कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …