Breaking News

झारखंड : आप ने शुरू किया ऑक्सीजन जाँच अभियान

  • कोरोना काल में पार्टी ने लिया बड़ा निर्णय
  • झारखंड में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

रांची। आम आदमी पार्टी द्वारा झारखंड में ऑक्सीजन जाँच अभियान की शुरुआत प्रेस वार्ता के साथ किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक ने कहा कि आप के कार्ययकर्ता घर घर ऑक्सि मित्र के रूप में जाएंगे। उनके पास एक ऑक्सिमीटर होगा। उससे ऑक्सिमित्र प्रत्येक व्यक्ति के ऑक्सीजन लेवल की जाँच करेंगे। दिल्ली में कोरोना से जो सीख मिली है।उसके जागरूकता अभियान को पूरे झारखंड में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए वह आम आदमी पार्टी कर रही है।झारखंड और देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत ही खराब स्थिति में है। आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आई है इस संकल्प के साथ ऑक्सीजन जांच अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।

प्राइवेट अस्पताल की लूट पराकाष्ठा पर है

उन्होंने आगे कहा कि यह ऑक्सीजन जांच अभियान सरकार के सहयोग के लिए है। हम सामूहिक रूप से जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। आपदा में मानवता सबसे ऊपर है। पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है और वहीं प्राइवेट अस्पताल की लूट पराकाष्ठा पर है।

अपने आप को सुरक्षित रखते हुए हम जनता की सेवा करेंगे

वहीं इस अभियान को लेकर प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण ने वीडियो भी जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से अपने आप को सुरक्षित रखते हुए हम जनता की सेवा करेंगे।सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए ऑक्सीमीटर के साथ इस अभियान से झारखंड की जनता को फायदा होने वाला है। कोरोना की रोकथाम और अवेयरनेस में आम आदमी पार्टी झारखंड की जनता के साथ इस लड़ाई में भागीदार बनेगी। ऑक्सि मित्र अभियान समिति के रवि टोप्पो,राचीं जिला संयोजक अजय मेहता,महानगर संयोजक संदीप, आलोक, सरफराज,सनी नायक, राचीं जिला सचिव दिपक रूपक. प्रेम कुमार सरायकेला के प्रभारी तथा सैकड़ों कारयकरत उपस्थित थे ।

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …