Breaking News

झारखंड : कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी की पार्टी की अविस्मरणीय यादें

  • अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति के सामने देश और कांग्रेस की जीत हुई थी : रामेश्वर उरांव
  • कांग्रेस पार्टी अपने बुजुर्गों और देश के लिए किए गए कार्यों को नहीं भूल सकती : बन्ना गुप्ता

आर एस प्रसाद मुन्ना

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश जब एकजुट रहा तो 1911 में अंग्रेजी हुकूमत को बंगाल विभाजन निरस्त करना पड़ा। इसी साल में जन गण मन के उदय ने देशभक्ति की नई लहर पैदा कर दी, 1911 का साल दो मायनों में भारतीय इतिहास के लिए अविस्मरणीय है। कांग्रेस न केवल अपने हर अधिवेशन में बल्कि जमीन पर भी बंगाल विभाजन का पुरजोर विरोध कर रही थी। अंतत:ब्रिटिश को भारत.वासियों के आगे झुकना ही पड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव आज राष्ट्र निर्माण की अपने महान विरासत कांग्रेस की श्रृंखला धरोहर की आठवीं वीडियो को अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फेसबुक एवं ट्विटर पर जारी पोस्ट को शेयर करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे।

अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति के सामने देश और कांग्रेस की जीत हुई

उन्होंने कहा बंगाली अस्मिता को एकजुट रखने वाली लड़ाई जीत ली गई थी।अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति के सामने देश और कांग्रेस की जीत हुई। साथ ही पूरे देश में यह संदेश गया कि एकजुट होकर ही देश विरोधी शक्तियों को परास्त किया जा सकता है।इसी साल भीष्म नारायण धर की अध्यक्षता में 1911 में कोलकाता अधिवेशन आयोजित किया गया।इसी अधिवेशन में बंगाल की माटी के सपूत और विश्व के महान कवि रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित जन गण मन को पहली बार गाया गया था।पहली बार गाए जाने के बाद से ही जन गण मन भारतीय जनता में देशभक्ति का प्रतीक बन गया। यही कारण है कि 1950 में जन गण मन को राष्ट्रीय गान का दर्जा दिया गया।

 पूरे भारतवर्ष में देशभक्ति की लहर चरम पर पहुंचा दिया

जन गण मन ने आजादी के आंदोलन में देशभक्ति की भावना का संचार करने का काम किया। वंदे मातरम के बाद जन गण मन आजादी के दीवानों में उत्साह भर रहा था।कुल मिलाकर जन गण मन भारत की भावनाओं में रच बस चुका था। इसलिए पूज्य बापू ने कहा था कि इसमें हमारे राष्ट्र जीवन में जगह बना ली है।वहीं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे एक महान राष्ट्रगान बताया। इस तरह 1911 के साल में दो बड़े संदेश दिए पहला भारत किसी भी शक्ति को परास्त करके आगे बढ़ सकता है। भारतीयों ने कांग्रेस के साथ मिलकर देश के खिलाफ खड़ी होने वाली शक्तियों को पराजित करने का जज्बा पैदा किया था। दूसरा जनगणना के उदय के जरिए पूरे भारतवर्ष में देशभक्ति की लहर चरम पर पहुंचा दिया।

एकजुट होकर अंदर और बाहर दोनों तरह के दुश्मनों से आजादी की रक्षा करनी है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने कहा आज देश आजादी के कई साल पूरे कर चुका है।आज हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हमारे को पूर्वजों ने देश को एकजुट बनाए रखने के लिए कितने बलिदान दिए हैं संघर्ष किए हैं।हमें उनके बलिदानों और संघर्षों को बेकार नहीं जाने देना है। हम सबको मिलकर एकजुट होकर अंदर और बाहर दोनों तरह के दुश्मनों से आजादी की रक्षा करनी है।

भारत एकजुट होकर किसी भी परिस्थितियों का मुकाबला कर सकता है : आलमगीर आलम 

कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस की धरोहर आठवीं वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कहा कि 1911 का साल भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ब्रिटिश हुकूमत की फूट डालो राज करो की नीतियों का जहां एक तरफ देश वासियों ने व्यापक विरोध किया। वहीं अपनी चट्टानी एकता से पूरी दुनिया को यह संदेश देने का काम किया था। भारत एकजुट होकर किसी भी परिस्थितियों का मुकाबला कर सकता है।आज भी इस भीषण महामारी में देशवासी एक दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ रहे हैं। देश की सुरक्षा में अपने पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों को याद कर समर्थन भाव से काम कर रहे हैं ।

आजादी पाने के लिए हमारे महान विभूतियों ने जो कुर्बानियां और बलिदान दी हैं
झारखंड सरकार में कांग्रेस के मंत्री बादल पत्रलेख एवं बन्ना गुप्ता ने धरोहर वीडियो को जारी करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी अपने बुजुर्गों और देश के लिए किए गए कार्यों को कभी जीते जी भूल नहीं सकती। आजादी पाने के लिए हमारे महान विभूतियों ने जो कुर्बानियां और बलिदान दी हैं। इस धरोहर वीडियो के माध्यम से देश की जनता देख रही है ।

उसी मार्ग पर कांग्रेस पार्टी और देश आगे बढ़ रही है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से धरोहर वीडियो की आठवीं कड़ी को झारखंड की जनता के नाम समर्पित करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा धरोहर वीडियो की आज जारी आठवीं कड़ी में 1911 की साल के अधिवेशन एवं जमीन पर उतर कर बंगाल एवं बंगाली अस्मिता की विभाजन को निरस्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से देशवासियों के साथ मिलकर काम किया है। वह इतिहास के लिए भी और पूरी दुनिया के लिए भी अविस्मरणीय घटना है। उसी मार्ग पर कांग्रेस पार्टी और देश आगे बढ़ रही है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा धरोहर वीडियो के माध्यम से कांग्रेस के किए गए कार्यों को देश की जनता के सामने लाने का काम किया जा रहा है। यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हजारों काग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विधायक ,सांसद, मंत्रियों ने धरोहर वीडियो को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष प्रेषित किया है जो काफी ट्रेंड कर यहा है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …