Breaking News

चतरा : गरीब का बेटा हूँ जिम्मेवारी ईमानदारी से निभाउंगा : देव कुमार

  • चतरा : भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार सिंह बनने पर, बड़ी संख्या में लोगों ने दी बधाई

चतरा। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। जिसमें इटखोरी प्रखंड के जगदीशपुर गांव निवासी भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता देव कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के नये प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार सिंह को बनाये जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है। नये प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने आजाद सिपाही से बताया कि पार्टी में संगठन अहम होता है। उन्होंने कहा बड़े का आशीर्वाद व छोटे का स्नेह प्यार के बाद आज मुझे बड़ी जिम्मेवारी मिली है। इस दौरान कहा प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ। एक सवाल के जवाब में कहा पहले भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहते थे। आज प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व के बाद खुस हूँ। इस किरदार को ईमानदारी से निभाउंगा। उन्होंने कहा जल्द प्रखंड कमिटी का विस्तार कर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक व जिला अध्यक्ष समेत पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद सीधा माता भद्रकाली मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया।

प्रखंड अध्यक्ष बनने पर ये लोगों ने दी बधाई

जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, बिरजू तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, वरीय नेता रामकुमार सिंह, डोमन राणा, मुखिया सीताराम दांगी, डॉ दुलार ठाकुर, सन्यासी शंकर चंद्रवंशी, उपप्रमुख संतोष साव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बसंत ना. सिंह, नंदकिशोर पोद्दार, बिनोद जैन, रतन शर्मा, सुनील राय, पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रो अनिल सिंह, सुधीर राय, ब्रह्मदेव यादव, निरंजन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश सिंह, कैलास सिंह, श्याम कुमार सिंह, शिक्कू राणा, अनुज दांगी समेत बधाई दी है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …