Breaking News

खूंँटी : जिले में औषधीय पौधों की खेती के लिए किए जाएंगे सक्रिय प्रयास : उपायुक्त

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

खूंँटी । आज उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को बेहतर रूप से प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्हें व्यज्ञानिक खेती की दिशा में आवश्यक रूप से जागरूक किया जाना चाहिए।
मौके पर एस. आई.एस. यू संस्थान के प्रतिनिधि द्वारा औषधीय पौधों की खेती के सम्बंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों तुलसी व कालमेघ की खेती के लिए संगठित रूप से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य योजना पर ध्यान आकृष्ट किया गया। साथ ही किसानों को उचित बाजार भी उपलब्ध कराने हेतु कार्य किये जायेंगे। इसमें मुख्य रूप से किसान उत्पादक समूह (एफ.पी.जी) व एफ.पी.ओ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने बताया कि खूंटी जिले को औषधीय पौधों के हब के रूप में विकसित किया जाना है। इससे न केवल किसानों को सीधा लाभ मिलेगा बल्कि सतत विकास की दिशा में भी कदम बढ़ेंगे।
इस दौरान सहकारिता पदाधिकारी से संचालित कार्यों की जानकारी ली गई। उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया कि सभी सक्रिय एफ.पी.ओ की विवरणी उपलब्ध कराएं। उन्होंने सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए पशुधन से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएं। साथ ही उपायुक्त द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारी को e-nam के माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर उन्हें लाभावन्वित करने हेतु अग्रतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …