Breaking News

गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती का हुआ मेडिकल टेस्ट, अब मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी

  • एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया है। अब उनके मेडिकल टेस्ट किए जाने हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि रिया चक्रवर्ती को आज देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। एनसीबी के उप महानिदेशक एमए जैन ने कहा कि कुछ ही देर में मजिस्ट्रेट के समक्ष रिया चक्रवर्ती को पेश किया जाएगा। हमें उसकी रिमांड की जरूरत नहीं इसलिए हम न्यायिक हिरासत की तलाश करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम उसकी कस्टडी रिमांड के लिए कह रहे हैं क्योंकि हम जो पूछताछ उसके साथ करना चाहते थे वो पहले ही कर चुके हैं।

सुशांत की बहन ने ट्वीट कर कहा कि भगवान हमारे साथ 

रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन ने ट्वीट कर कहा कि भगवान हमारे साथ है। रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तारी पर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि उनका ड्रग पेडलर के साथ संबंध था। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड को (एनसीबी) रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर उसके वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा कि तीन केंद्र की एजेंसियां एक महिला के पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट शख्स से प्यार करती थीं। गलत तरीके से ली गई दवाइयों की वजह से उस शख्स ने सुसाइड कर लिया। बता दें कि सोमवार को रिया ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराया था।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने डॉक्टर सुजैन वॉकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर के पिता ने डॉक्टर के खिलाफ मेडिकल काउंसिल में शिकायत की है। बता दें, सुजैन वॉकर सुशांत की थेरेपिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने सुशांत की दिमागी बीमारी पर बयान दिया था और एक्टर को बाइपोलर डिसऑर्डर होने की भी बात कही थी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …