Breaking News

मोबाइल कंपनी के एरिया मैनेजर की पत्नी की संदेहास्पद मौत, मृतका की मां ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

  • मृतका की मां ने दामाद और उनकी बहन को बताया आरोपी
  • महिला के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली में रहने वाली विवाहिता की रविवार रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की मां विभा पांडे ने अपने दामाद अवनीश कुमार दुबे और उसकी बहन पूनम दुबे पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दीपिका की मां विभा पांडे का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज के रूप में 11 लाख रुपए नगद और 5 लाख का सामान दिया था

मृतका का नाम दीपिका कुमारी है। 18 जून 2018 को अवनीश कुमार दुबे के साथ उसकी शादी हुई थी। मृतका का पति अवनीश एक मोबाइल कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सदर थाना की पुलिस को दिए गए बयान में मृतका की मां विभा पांडे ने बताया है कि 7 सितंबर की शाम दीपिका की ननद पूनम ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि दीपिका ने कुछ खा लिया है। इसके बाद वे खूंटी जिला के मूरहू स्थित अपने घर से रांची पहुंची। यहां पता चला कि बूटी मोड़ स्थित मेडिका अस्पताल में दीपिका भर्ती है।

मृतका की मां ने बताया कि अस्पताल जाने पर जाने पर पता चला कि दीपिका की मौत हो चुकी है। मृतका की मां विभा पांडे ने पुलिस को बताया कि शादी में दामाद को दहेज के रूप में 11 लाख रुपए नगद और 5 लाख का सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही अवनीश शराब के नशे में दीपिका के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था।

ननद भाई के साथ मिलकर करती थी प्रताड़ित
विभा पांडे ने बताया कि दीपिका के पति के अलावा ननद पूनम भी दहेज के रूप में मायके से पैसा लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करती थी। पैसा नहीं मिलने पर ननद पूनम के इशारे पर पति अक्सर ही दीपिका के साथ मारपीट करता था।

मृतका के पिता की भी हुई थी हत्या
मृतका की मां ने बताया कि उसके पति की जुलाई 2017 में हत्या हो गई थी। अब बेटी को भी दामाद और उसकी ननद ने मिलकर मार डाला। उन्होंने कहा कि पति के हत्यारों को सजा दिलाने की कोशिश कर रही हूं। एक नाबालिग उसमें से छूट गया था। अब बेटी के कातिलों को भी सजा दिलाकर रहूंगी।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …