Breaking News

खूँटी : भाजपा के कार्यकारिणी विस्तार पर कार्यकर्ताओं में है रोष

खूँटी । जिले के भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति विस्तार पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ दिखाई देने लगी है। इस बार फिर एक बार और खूंटी भाजपा मनमानी का दंश झेला है। नए जिलाध्यक्ष का मनोनयन होने के साथ ही अंदर ही अंदर लोगों में नाराजगी तो थी ही। लेकिन इसके साथ ही संगठन विस्तार पर यह और भी नाराजगी खुलकर के सामने आ गया। जिसमें कार्यकर्ताओं और सदस्यों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष ने अपनी मनमानी करते हुए ऐसे लोगों का नाम सामने लाया जिनका भाजपा के उत्थान में योगदान पार्टी गतिविधि में या संगठन उत्थान के लिए कभी नहीं रहा है। लोगों का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधि में काम करने वाले लोगों को भी जिला में पदासीन करना यह अपना गुट तैयार करने जैसा ही है। पिछली बार भी गुट का खेमा के नाम पर उनके द्वारा पार्टी विरोधी कार्य पर बदनामी का नाम उछल चुका है । और इस बार फिर समिति विस्तारीकरण और मनोनयन में मनमानी करके दिखा देना यह पार्टी का पतन लोगों के द्वारा माना जा रहा है। कुछ कार्यकर्ताओं को जो सक्रिय रहे हैं उन्हें संगठन में नई जगह नहीं देकर वैसे लोगों को संगठन में जगह देना जो पार्टी के लिए कुछ नहीं किया है इस पर लोगों में नाराजगी है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …