Breaking News

मानसून सत्र की तैयारी:स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने 15 सितंबर को बुलाई बैठक

  •  सत्र के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था पर होगी चर्चा

मानसून सत्र के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा को लेकर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने 15 सितंबर को बैठक बुलाई है। इस दौरान तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पंचम झारखंड विधानसभा का तृतीय (मानसून) सत्र 18 सितंबर 2020 से 22 सितंबर 2020 तक चलेगा।

विधायकों से 72 घंटे पहले कोविड-19 जांच का अनुरोध
झारखंड विधानसभा के 18 सितंबर से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र को लेकर विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद ने भी मंगलवार को सभा सचिवालय के सीनियर अफसरों के साथ बैठक की थी। इस दौरान सत्र की तैयारियों पर गहन मंथन किया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सत्र की तैयारियों पर विशेष फोकस किया गया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं विधायकों से अपेक्षा की गई कि वे अपना कोविड-19 की जांच सत्र शुरू होने के 72 घंटे पहले करा लें।

मीडिया कर्मियों से भी टेस्ट कराने को कहा
मीडिया कवरेज के लिए आने वाले लोगों को भी इसी तरह सत्र के 72 घंटे पहले कोविड-19 का टेस्ट कराने को कहा गया। सत्र के दौरान सभा परिसर में बाह्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित होगी। बैठक में अनुरोध किया गया कि यदि कोई विधानसभा सदस्य कोरोना संक्रमित हैं या संक्रमण से संदिग्ध हो तो वे विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेते हुए, झारखंड विधानसभा कार्य संचालन नियमावली के नियमों के आलोक में किन्हीं अन्य सदस्यों को अपने विधायी कार्यों जैसे प्रश्न पूछे जाने आदि के लिए प्राधिकृत करते हैं तो इसकी सूचना सभा सचिवालय को 24 घंटा पूर्व दें। इसी तरह सदन के अंदर कार्य करने वाले सभा सचिवालय के पदाधिकारी या कर्मी भी 72 घंटे पूर्व कोविड-19 की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में यह तय किया गया कि मानसून सत्र को लेकर राज्य सरकार के पदाधिकारी एवं कर्मी, पुलिसकर्मियों, दंडाधिकारी जिनकी प्रतिनियुक्ति सत्र के दौरान विधानसभा में होगी के कोविड-19 जांच कराने को मास्क, फेस शिल्ड का उपयोग करना सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव झारखंड सरकार एवं विभिन्न विभागों के सचिव से सभा सचिवालय द्वारा पत्राचार किया जाएगा।

विधानसभा के एंट्रेंस गेट पर सैनिटाइजेशन की होगी व्यवस्था
विधानसभा के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी। फेस कवर, मास्क, फेस शील्ड, हैंड ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे। जिनका प्रयोग सभा सचिवालय में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से करना होगा। मानसून सत्र के दौरान समा वेशम में सदस्यों की आसन व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करते हुए की जा रही है। साथ ही सामान्य दर्शक दीर्घा को मानसून सत्र में बंद रखने का भी निर्णय लिया गया।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …