Breaking News

रामगढ़ : विधायक प्रखंड कार्यालयों में लोगों की समस्याओं को सुनेंगी

  • गोला प्रखंड कार्यालय में अपने कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया ममता देवी ने
  • लोगों की समस्याओं को तत्काल प्रखंड कार्यालय में सुलझाया जाएगा: ममता

रामगढ़। जिला के गोला प्रखंड मुख्यालय के नवनिर्मित भवन में जन समस्या समाधान के लिए श्रीमती ममता देवी का विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन होने से ब्लॉक स्तर से जुड़ी सभी जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।ग्रामीणों के द्वारा कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी कि जनता को एक काम के लिए महीनों ब्लॉक का चक्कर काटना पड़ता था। जिसे देखते हुए विधायक श्रीमती ममता देवी ने ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ब्लाक परिसर में कार्यालय खोलने का निर्णय लिया।

आज विधिवत कार्यालय का उद्घाटन विधायक, वीडियो गोला और कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।राशन कार्ड एवं विधवा, वृद्धा पेंशन सहित सैकड़ों मामलों का निष्पादन किया गया।मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा, प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन पाठक, अमित महतो, कमलेश महतो, गौरी शंकर महतो, मानिक पटेल, प्रदीप महत्व, संतोष सोनी, मुकेश कुमार, सुनील करमाली, फखरुद्दीन अंसारी, इस्लाम अंसारी, कपिल महतो, मसुक रूही, फातमा,इंदु देवी, सविता देवी,सरिता देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे। वही विधायक ने गोला में ट्रांसफार्मर का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।

विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हुई विधायक ममता देवी

कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले कुछ महीने से राजनीतिक कार्यकलाप पूरी तरह से बंद थी। जिसके कारण जनप्रतिनिधि भी निष्क्रिय सा हो गए थे। लेकिन अब जैसे-जैसे लॉकडाउन खत्म होता जा रहा है। वैसे वैसे जनप्रतिनिधि सक्रिय होते जा रहे हैं। रामगढ़ की विधायक ममता देवी भी पिछले कुछ दिनों से सक्रिय होती नजर आने लगी है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और विकास को लेकर विधायक की गतिविधियां काफी बढ़ गई है। विधायक ममता देवी खुद अब लोगों की समस्याओं को लेकर उनसे रूबरू होने लगी है। विधायक ममता देवी की माने तो सभी प्रखंड कार्यालय में उनका कार्यालय सप्ताह में एक दिन चलेगा। लोगों की समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गोला, चितरपुर, दुल्मी और रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान करने का प्रयास करेंगी। विधायक का यह निर्णय काफी अच्छा माना जा रहा है। इससे विधायक आम लोगों से सीधे जुड़ जाएंगी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …