Breaking News

जमशेदपुर: पोटका का पशु चिकित्सालय भगवान भरोसे

  • चिकित्सालय में ना डॉक्टर और ना कंपाउंडर नजर आते

जमशेदपुर। जिला के पोटका प्रखंड मुख्यालय में स्थित पशु चिकित्सालय है। भगवान भरोसे न डॉक्टर न कंपाउंडर सभी गायब देखने वाला कोई नहीं ग्रामीण कहते हैं कि दवा लेने आने पर हमेश चिकित्सालय बंद रहता है।

हमेशा ही पशु चिकित्सालय बंद रहता है

आपको बता दें कि पोटका प्रखंड मुख्यालय में स्थित है पशु चिकित्सालय दोपहर के 12:30 से बजे देखा गया अस्पताल का गेट खुला था। मगर अंदर से ताला लॉक था कई लोग वहां दवा लेने और अपने पशुओं की चिकित्सा कराने के लिए पहुंच रहे थे। मगर डॉक्टर कंपाउंडर सभी नदारद पाए गए स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि हमेशा ही पशु चिकित्सालय बंद रहता है। बड़े आश्चर्य की बात है। पोटका प्रखंड मुख्यालय का यदि यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में जो पशु चिकित्सालय है। उसका क्या स्थिति होगा आप सहज ही पता लगा सकते हैं।स्थानीय लोग मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।उनका कहना है कि प्रशासन को मामले पर गंभीरता से देखना चाहिए। ताकि ग्रामीणों को समय पर उनके पशुओं का चिकित्सा एवं दवा उपलब्ध हो सके।

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …