Breaking News

BIG NEWS : रामगढ़-पतरातू मार्ग पर भदानीनगर में भीषण सड़क हादसा

  • नशे में डूबे युवकों ने उड़ाई कार
  • कार दुर्घटना में 2 की मौत, 2 घायल, रिम्स रेफर
  • कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और सीधे बगल की खेत में जा गिरी

रामगढ़। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं घट रही है। बुधवार की शाम को रामगढ़ पतरातू मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चैनगड्ढा गांव के पास बुधवार की शाम नशे में चूर युवकों ने इंडिगो कार उड़ा दी। कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और सीधे बगल की खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।

जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में भदानीनगर ओपी प्रभारी बैजनाथ ओझा ने बताया कि टाटा इंडिगो कार जेएच 02 एएच 8934 हजारीबाग जिले से रांची पिथोरिया घाटी होकर जा रही थी। इस कार पर चार युवक सवार थे। छानबीन के दौरान पता चला कि वह लोग अपने एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे। सभी युवक नशे में धुत थे। शायद इसी वजह से उनका नियंत्रण कार पर नहीं रहा।

कार चला रहे युवक का नियंत्रण खत्म हो गया तो कार पलट गई। वह कार सीधे खेत में जा गिरी। इस हादसे में सभी चारों युवकों को गंभीर चोटे आई थी। इनमें से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। 3 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …