Breaking News

साहिबगंज : झारखंड दिसोम पार्टी ने मुख्यमंत्री सहित अन्य का पुतला दहन किया

  • विधायक नलिन सोरेन के आदिवासियों के प्रति गलत काम करने का विरोध

साहिबगंज। झारखंड दिसोम पार्टी के जिला अध्यक्ष मरांग मुर्मू के नेतृव्व में मंडरो प्रखंड के खैरबनी इटहरी में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी,राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, विधायक नलिन सोरेन का पुतला दहन किया।वही मरांग मुर्मू ने बताया कि शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक नलिन सोरेन ने आदिवासियों के प्रति बहुत ही गलत काम किया है।आदिवासियो का भाषा आलचिकि का विरोध किया है। आदिवासी नेता होते हुए भी कोई भी अच्छा काम नहीं किया है यह सभी नेता आदिवासियों के लिए कोई भी व्यक्तित्व काम नहीं करते हैं। इसीलिए आदिवासी समाज के सभी लोग बहुत दुखी हैं। इसी कारण से इन सभी नेताओं का पुतला दहन किया गया।

वीर शहीदों के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए

साथ की आदिवासियों की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि जदयू और आदिवासी सेगेल अभियान की तरफ से झारखंड में जो हमारी मांग है। उसका पूरा करना चाहिए साथ ही महानायक वीर शहीदों के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। झारखंड मे डोमिसाइल नीति को लागू करना चाहिए। भारत के प्रथम आदिवासी भाषा को हिंदी के बाद होना चाहिए। झारखंड के राज्य भाषा संथाली होना चाहिए।

झारखंड में शराब बंदी लागू करना चाहिए

झारखंड में शराब बंदी लागू करना चाहिए। महानायक सिदो कान्हू मुर्मू और हुल क्रांती एसपीटी महानायक बिरसा मुंडा उलगुलान क्रांति 1895 से 1900 और सीएनटी के वंशजों को सुरक्षा,न्याय अवधि के लिए दो ट्रस्टी का गठन करना चाहिए।मौके पर मरांग मुर्मू, मुकेश ठाकुर,मनीषहांसदा,राजेन्द्र सोरेन,वकील हांसदा,सुभाष पटवारी टूडू,दुखों मुर्मू,महेश मुर्मू,संतलाल मुर्मू उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …