Breaking News

आजसू छात्र संघ ने मनाया विनोबा भावे की 125 वी जयंती

  • विनोवा भावे ने राजनीतिक और लोक नीति में भिन्न का स्पष्ट की:राजेश महतो

रामगढ़। शहर के राजा बंगला में स्थित आजसू छात्र संघ के प्रधान कार्यालय में विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ ने आचार्य विनोबा भावे की 125वीं जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाया।इस अवसर पर उपस्थित आजसू छात्र संघ पदाधिकारियों ने आचार्य विनोबा भावे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजली अर्पित की। उनके जन्मदिन पर आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे महान राजनितिक,विचारक,स्वतंत्रता सेनानी,और भूदान आंदोलन के प्रणेता थे।वे बचपन से ही धार्मिक आडम्बरो,और धर्मकाण्डो के कट्टर विरोधी थे।

राजनीति और लोकनीति में भिन्नता को स्पष्ट किया

उन्होंने राजनीति और लोकनीति में भिन्नता को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रतीक आचार्य विनोबा भावे का संपूर्ण जीवन त्याग, पारस्परिक प्रेम, सहानुभूति का जीवन दर्शन है। आज हम छात्रों को उनके जीवन दर्शन को अमल कर उनके सपनों का आदर्श राजनीत, लोकनीत और आदर्श भारत को गढ़ना है. इस अवसर पर मुख्य रूप से विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो , सचिव अमित दास, खेमलाल महतो,केशरलाल महतो, प्रकाश कुमार, रवि कुमार, छोटेलाल महतो , विकाश महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …