Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी सरयू राय की पार्टी भाजमो

  • पहले प्रत्याशी के तौर पर ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से रमेश कुमार के नाम की घोषणा की गई

सरयू राय की राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) बिहार चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले प्रत्याशी के तौर पर ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से रमेश कुमार के नाम की घोषणा की गई।

तिवारी शुक्रवार को साकची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ब्रह्मपुर विधानसभा के प्रत्याशी रमेश कुमार के नाम की घोषणा होने के बाद उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तिवारी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जहां भी अच्छे उम्मीदवार मिलेंगे, उस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारा जाएगा। पार्टी का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और बेरोजगारी को दूर करना है। सरयू राय जैसे व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में सैकड़ों युवा और महिलाएं जुड़ रही हैं, जो समाज और देश के लिए शुभ संकेत है।

झारखंड में दिन प्रतिदिन बिजली एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था चौपट होती जा रही है

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता मोर्चा बिहार के युवाओं और किसानों के लिए अपनी नई सोच-नई दिशा के साथ हर वर्ग एवं समाज के लोगों को जोड़ते हुए काम करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में दिन प्रतिदिन बिजली एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था चौपट होती जा रही है, जिससे लोग त्रस्त हैं। कोविड-19 के काल में जहां विद्यार्थी घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। बिजली की लचर व्यवस्था से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य की स्थिति काफी दयनीय हो गई है।

कैसे बना भाजमो
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा से अलग होकर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव जीतने वाले सरयू राय ने 20 जनवरी 2020 को अलग संगठन बना लिया। इस संगठन का नाम भारतीय जनमोर्चा रखा। चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो नाम बदलकर भारतीय जनता मोर्चा किया गया।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …