Breaking News

भाजपा खेमे में घुसे जेएमएम के पूर्व प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष

  • मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिलाई सदस्यता
  • जेएमएम के पूर्व जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि रणधीर प्रसाद व जेएमएम के पूर्व कोषाध्यक्ष गौरी प्रसाद सिंह को माला पहना कर भाजपा खेमे में शामिल किया

सिमडेगा । जेएमएम के पूर्व जिला प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली। केन्द्रीय मंत्री सह सासंद अर्जुन मुंडा ने इन दोनों को भाजपा में शामिल किया।  सिमडेगा भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेएमएम के पूर्व जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि रणधीर प्रसाद व जेएमएम के पूर्व कोषाध्यक्ष गौरी प्रसाद सिंह को माला पहना कर भाजपा खेमे में शामिल किया। मंत्री मुंडा ने इनको शामिल करने के बाद विश्वास व्यक्त किया कि इनके पार्टी में आने से पार्टी कोलेबिरा ही नहीं बल्कि जिले में भी और मजबूत व सशक्त होगा।

मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार व देश का सम्मान बढा हैं

रणधीर प्रसाद व गौरीशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार व देश का सम्मान बढा हैं। ये देखकर अन्य पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भी इच्छा भाजपा के हाथ को मजबूत करने का है। वहीं उन्होंने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनते ही राज्य मे अपराध सर चढ़कर बोलने लगा है । योजनाओं में लूट की होड़ लगी है।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …