Breaking News

ट्रेड यूनियन के समक्ष आज कई चुनौतियां : डॉ रेड्डी

  • झारखंड प्रदेश इंटक कार्यकारिणी समिति की जूम मीटिंग संपन्न
  • सभी साथियों को मिलकर मजदूर हित में करना होगा काम: पांडे

रांची/जमशेदपुर। आज झारखंड प्रदेश इन्टक के कार्यकारिणी की जूम मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पान्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में इन्टक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.जी सन्जीवा रेड्डी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत नेताओं प्रदेश इन्टक के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्व.अजब लाल शर्मा एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी जी को श्रद्धांजली दी गई। बैठक में इन्टक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रेड्डी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर बधाई दी गई।

आने वाले समय में बेरोजगारी और बढ़ेगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ट्रेड यूनियन के समक्ष आज कई चुनौतियां हैं। जहां एक ओर उद्योगों से कर्मचारियों की छटनी हो रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नीत केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को पूंजी पतियों के हाथों में बेचने का काम कर रही है। जिससे आने वाले समय में बेरोजगारी और बढ़ेगी।  उन्होंने नई कमिटी को बधाई देते हुए कहा कि अभी इन्टक के साथियों को ग्रामीण क्षेत्रों में एवं असंगठित क्षेत्र में अधिक काम करने की आवश्यकता है।

सभी साथियों को मिलकर मजदूर हित में काम करना है

प्रदेश इंटक के अध्यक्ष  राकेश्वर पान्डेय जी ने कहा कि आज कोरोना के इस कालखन्ड में जहां एक ओर महामारी ने अपना भयावह स्वरूप ले लिया है‌। हमारे बीच के बहुत सारे साथी इस महामारी के शिकार हो गये।वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश में सभी गतिविधियां शिथिल हो गयी हैं। इन विपरीत परिस्थितियों में काम करना एक बड़ी चुनौती है। जो भी साथी इन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी साथियों को मिलकर मजदूर हित में काम करना है।

लोगों नें अपना विचार व्यक्त किया

बैठक में मुख्य रूप से राणा संग्राम सिंह, ओ.पी.लाल, कुमार जय मंगल सिंह, ए.के.झा, ललन चौबे, रघुनाथ पान्डेय, संतोष महतो,बीरेन्द्रनाथ चौबे, गुरमीत सिंह तोते, आर.रवि प्रसाद, शहनवाज आलम, राज राजेन्द्र प्रताप सिंहदेव, जवाहर लाल सिन्हा, आभा सिन्हा, लीलाधर सिंह, आर. के. सिंह, विजय खान,महेन्द्र मिश्र, अरविन्द पाण्डेय,विनोद राय, शैलेश पान्डेय, मनोज सिंह, परविन्दर सिंह, देविका सिंह, मीरा तिवारी, गुंजन सिंह,अशोक सिंह, श्रीकान्त सिंह, पंकज सिंह, बी.पी.अम्बस्टा, सुरेश चन्द्र झा,नूरजहां खान वारसी, संजीव श्रीवास्तव,ऊषा सिंह,शिखा चौधरी, एस.एस.जमां,अंबुज कुमार आदि लोगों नें अपना विचार व्यक्त किया।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …