Breaking News

झारखंड में आज मिले 1239 कोरोना मरीज, 5 की मौत

  • इनमें बोकारो के दो तथा रांची, दुमका ओर धनबाद के एक-एक मरीज शाम‍िल हैं

रांची । झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज भी बड़ी संख्‍या में मरीज मिले हैं। आज शनिवार को 1239 मरीज पूरे राज्‍य में मिले हैं। इसके अलावा 1728 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। पांच मरीजों की आज कोरोना से मौत भी हो गई है। इधर, आज रिम्‍स अस्‍पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार, 1183 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 1100 सैंपल निगेटिव और 76 पॉजिटिव मामले मिले। इसमें से 22 रिम्‍स से, रांची से 2, गुमला से 42 और बोकारो से 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

आज अभी तक 1239 नए कोरोना संक्रमि‍त की पहचान हुई है। इससे अध‍िक 1728 मरीज स्‍वस्‍थ हुए। आज पांच मरीजाें की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें बोकारो के दो तथा रांची, दुमका ओर धनबाद के एक-एक मरीज शाम‍िल हैं।

कहां म‍िले कि‍तने संक्रम‍ित

शनिवार को बोकारो में 201, चतरा में सात, देवघर में 19, दुमका में 15, धनबाद में 183, पूर्वी सिंहभूम में 270, गढ़वा में 24, गिरिडीह में 93, गोड्डा में 23, जामताड़ा में 10, हजारीबाग में 30, खूंटी में 21, कोडरमा में 14, लातेहार में 33, लोहरदगा में 20, पाकुड़ में एक, पलामू में 20, रांची में 86, साहिबगंज में 27, सरायकेला में 25, सिमडेगा में 17, तथा पश्चिम सिंहभूम में 38 नए संक्रमित की पहचान हुई।

1,728 मरीज स्वस्थ हुए

शनिवार को 1,728 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 309, चतरा के 29, देवघर के 14, धनबाद के 57, दुमका के 13, पूर्वी सिंहभूम के 360, गढ़वा के 23, गिरिडीह के 28, गोड्डा के 14, गुमला के छह, जामताड़ा के आठ, हजारीबाग के 32, खूंटी के 65, कोडरमा के 22, लातेहार के 67, लोहरदगा के 23, पाकुड़ के छह, पलामू के 42, रांची के 265, सरायकेला के 195, साहिबगंज के 64, सिमडेगा के 13 तथा पश्चिम सिंहभूम के 73 मरीज शामिल हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …