- आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।
राजद नेता और लालू यादव के साथ राजनीतिक सफर में लंबे समय तक साथ रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का अभी से थोड़ी देर पहले दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। इनके निधन पर झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। झारखंड प्रदेश राजद और कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इधर, लालू यादव ने भी ट्वीट कर शोक संवदेना जताई है।
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व रघुवंश प्रसाद सिंह ने पत्र लिखकर राजद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने एम्स में भर्ती होने के दौरान ही पत्र लिखकर राजद छोड़ने की बात कही थी। उसके बाद लालू यादव ने भी पत्र लिखकर कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं। आप जल्द स्वस्थ होंगे। हम जल्द ही मिल बैठकर बात करेंगे। राजद परिवार आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।