Breaking News

स्कूल के संस्थापक एवं समाजसेवी मेघनाथ महतो का निधन

  • विधायक ममता देवी पीड़ित परिवार से की मुलाकात
  • शोषित समाज के बुलन्द आवाज थे मेघनाथ महतो:ममता देवी

रामगढ़। जिला के दुलमी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले तथा जनता उच्च विद्यालय के संस्थापक व समाज के सचेतक सिरु निवासी मेघनाथ महतो का आकस्मिक निधन हो गया।पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। शोकाकुल परिवार से मिलने और सांत्वना देने स्थानीय विधायक ममता देवी पहुंची। हो नहीं दुखी परिवार के साथ बैठकर शोक व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सूदखोरी, महाजनी और जुल्म के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़कर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले मेघनाथ महतो न सिर्फ राजनैतिक रूप से लोगो को जागरूक किया।

बल्कि क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में इनकी भूमिका को आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। वे मजलूमो के एक बुलन्द आवाज और मजबूत शख्शियत के मालिक थे। अपने राजनितिक जीवन कि शुरुआत कम्युनिस्ट राजनीती से शुरू कर पूरे जीवन काल एक पार्टी में समर्पित होकर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। वे दृढ़संकल्प के धनी थे।आज हमलोगों के बीच नही रहे लेकिन उनकी स्मृति शेष रहेगी। उन्हें शत शत नमन, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। भगवान दुःख की घड़ी से उनके शोक संतप्त परिवार को सहयोग करें।

इस मौके पर मौजूद थे

इस मौके पर राजू महतो,चित्रगुप्त महतो, सुधीर मंगलेश, युगल किशोर महतो, प्रदीप महतो,उत्तम कुमार, बंटी कुमार, लूमनाथ महतो, महेश महतो, विनोद ठाकुर,महेश चौधरी, वाहिद अंसारी, चितरंजन महतो, राजनंदन महतो, मिथलेश महतो, रविकांत कुमार, महेंद्र ओहदार,लिलेशवर महतो, प्रमोद आर्य, रोहित महतो, मोहराय महतो, रंगीन कुमार, जितू कुमार, रोबिन महतो आदि मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …