रामगढ़। आज 5 दिसंबर को श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रामगढ़ के तत्वाधान में छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक विकास की जानकारी रामगढ़ की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सकों द्वारा प्रदान की गई।
इस दौरान डॉक्टर सौम्या जैन, डॉक्टर महालक्ष्मी एवं डॉक्टर सांत्वना शरण ने छात्राओं को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी के साथ-साथ उन सारी गतिविधियों के बारे में बताया जो छात्राओं के लिए अनुचित है। इसके साथ ही उन्होंने मासिक धर्म के दौरान होने वाली कठिनाइयों और उसके समाधान के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपनी समस्याओं का समाधान चिकित्सकों से प्राप्त किया। विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।