Breaking News

झामुमो का वर्चुअल बैठक संपन्न, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग जिला समिति की हुई बैठक

  • बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर हुई चर्चा

रांची।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 13 सितम्बर को दिन के 12 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला समिति एवं 1.30 बजे से हज़ारीबाग जिला समिति की बैठक (पूर्वी सिंहभूम एवं हज़ारीबाग जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सचिव सहित) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के द्वारा सम्पन्न की गई। बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। वर्तमान समय में जिला समिति द्वारा आम जनों के हित मे किये गए कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही झारखंड अनलॉक के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का जिला स्तर पर कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।

विनोद कुमार पाण्डेय के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए

बैठक में शामिल सदस्यों के द्वारा दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा उपरांत केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।उक्त बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला से केन्द्रीय सचिव शेख बदरुद्दीन, केन्द्रीय सदस्य योगेंद्र निराला, जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, जिला सचिव लालटू महतो सहित जिला समिति के कई पदाधिकारी गण एवं हज़ारीबाग जिला से केन्द्रीय सदस्य रामचन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री शम्भू लाल यादव, जिला सचिव नीलकंठ महतो के साथ जिला समिति के कई पदाधिकारी गण शामिल हुए।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …