Breaking News

हजारीबाग में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की तैयारी पूरी

  • जिला से मंडल स्तर तक सेवा सप्ताह मनायेगी भाजपा
  • अटल भवन में पार्टी के दिग्गजो ने बनाई रणनीति

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने को लेकर भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शूरुआत के पूर्व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन एवं बंदे मातरम गायन के पश्चात की गई।

सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है

इस महती बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का70 वा जन्मदिन को पार्टी मंडल से जिला स्तर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 14 से 20 सितंबर तक पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री के समर्थकों के द्वारा गरीब बंचितो की सेवा करके मनाया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महज 6 वर्षो के अपने कार्यकाल में जो कार्य किया है वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन अगर देशवासियों की सेवा करके मनाई जाय तो इससे अच्छा व पूण्य का कार्य क्या हो सकता है। अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सच्चा देशभक्त है। इनकी देशभक्ति का देश का एक एक ब्यक्ति कायल है। श्री यादव ने कहा कि इस जन्मदिन के अवसर को हमसब पर्व की भांति मनाने का निर्णय लिया है। जिसमे पौधा रोपण, शॉल देकर किसानों को सम्मानित करने,दिब्यागो को कृत्रिम उपकरण देना,शहीदों व महापुरुषो को माल्यार्पण व स्वच्छता का अलख जगाने सहित कई कार्यक्रम सन्निहित है।

इस प्रकार मनाये जाए कि देशवासियो को स्मरणीय रहे

सांसद जयंत सिन्हा ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हजारीबाग के हर छेत्र में इस प्रकार मनाये जाए कि देशवासियो को स्मरणीय रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आपलोगो ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारी की है वह प्रशंसनीय है। सासंद श्री सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम को करने के लिए मैं कार्यकर्ता के साथ खड़ा हूँ। श्री सिन्हा ने कहा कि आज देश तरक्की के पथ पर गतिमान है तो वह हमारे प्रधानमंत्री की वजह से है। सांसद ने कहा कि विकास के मूलमंत्र को हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सिखाया है।यही वजह है कि हजारीबाग व रामगढ़ जिले में विकास कार्य हो पाए।

गरीबो बंचितो की सेवा भाव को ध्यान में रखकर मनाया जायेगा

वही सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि अपने नेता नरेंद्र मोदी का 70 वा जन्मदिन गरीबो बंचितो की सेवा भाव को ध्यान में रखकर मनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि एक एक कार्यकर्ता जन्मदिन को मनाने के लिए उत्सुक है। हम सब गरीबो के बीचअन्न व फल सहित अन्य सामग्री वितरण कर सेवाभाव से मनाएंगे। विधायक ने कहा कि अपने नेता के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा में निरंतर लगा रहूँगा। श्री जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 100 वर्षो तक देश की सेवा करते रहे यही हमारी तमन्ना है।

बैठक को पूर्व विधायक जानकी यादव, महापौर रोशनी तिर्की,उप महापौर राजकुमार लाल सहित अन्य नेताओ ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यछ बिबेकनन्द सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान जिला मंत्री सुनील मेहता ने किया। वही बिषय प्रवेश निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राणा राहुल प्रताप ने कराया।

सभी कार्यक्रम मंडल प्रभारी उपस्थित थे

इस अवसर पर मुख्य रूप से बरिष्ठ पार्टी नेता बटेश्वर मेहता,राजेश गुप्ता, अर्जुन साव, सुनील साव,गणेश यादव, मोतीलाल चौधरी,बीरेंद्र यादव,रघुबीर प्रसाद,कृष्णा कुमार सिन्हा,प्रफुल कुमार, गोपाल प्रसाद, मुरारी सिंह, बाल गोविन्द सोनी,जुगनू सिंह तथा रणधीर पांडेय सहित मंडलो के अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी कार्यक्रम मंडल प्रभारी उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …