Breaking News

भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए लाया गया मोटेशन एक्ट बिल : पाठक

  • किसान समन्वय संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया
  • किसान विरोधी अध्यादेश वापस ले केंद्र एवं राज्य की सरकार

रामगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय मंजूर भवन में किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर बी एन ओहदार ने किया। मौके पर अतिथि के रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेन्द्र पाठक, एआईआईएफ के प्रदेश सचिव विष्णु कुमार, अखिल भारतीय किसान महासभा के भुवनेश्वर बेदीया ,किसान संग्राम समिति के सफीक अनसारी, सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी 3 अध्यादेश लाकर किसानों पर कहर बरपा रही है।वही संपूर्ण बिजली को निजी करण के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है।

तीनों अध्यादेश के कारण किसान हाशिए पर चले जाएंगे

अगर बिजली निजी हाथों में चला जाएगा तो 10 प्रति यूनिट बिजली का बिल होगा। तीनों अध्यादेश के कारण किसान हाशिए पर चले जाएंगे। इसका फायदा देश के बड़े-बड़े उद्योगपति और पूंजीपतियों का होगा। पिछले दिन कोल इंडिया ने भी किसान विरोधी निर्णय लिया है। विस्थापितों को जमीन के बदले नौकरी दी जाती थी।अब जमीन के बदले केवल मुआवजा एवं जमीन का भाड़ा दिया जाएगा। इससे विस्थापितों को काफी नुकसान होगा।नौकरी नहीं देने का निर्णय कोल इंडिया का किसान विरोधी निर्णय है। यह निर्णय सरकार वापस नहीं लेती है, तो झारखंड से एक छटाक भी कोयला बाहर नहीं जाने दिया जायेगा।क्योंकि राज्य में देश का 37% कोयला का उत्पादन झारखंड में ही होता है। सारे कॉल ब्लॉक झारखंड में ही आ रहे हैं। इसलिए राज्य स्तर पर विरोध जारी रहेगा।

किसान संगठनों के द्वारा आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया

राज्य सरकार ने भी किसान विरोधी निर्णय लेते हुए मोटेशन एक्ट लाया है। किसान सभा मोटेशन एक्ट को वापस लेने की मांग करती है। क्योंकि मोटेशन act से भ्रष्ट राजस्व की अधिकारियों को प्रोटेक्शन होगा। उसके बचाव के लिए होगा और सीधा सीधी किसानों की जमीन देश के उद्योगपति और पूंजीपतियों को गैर कानूनी तरीके से दिया जाएगा और भ्रष्ट अधिकारी उसमें दोषी नहीं होंगे। भ्रष्ट अधिकारियों के बचाने के लिए हेमंत की सरकार ने मोटेशन एक्ट लाया है।इसीलिए केंद्र हो या राज्य की सरकार दोनों किसान विरोधी निर्णय लगातार ले रही है। जिसके विरोध में आज पूरे देश में 3 सौ से अधिक किसान संगठनों के द्वारा आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन में किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक महेंद्र पाठक, डॉक्टर बी एन ओहदार, ए आई वाई एफ के प्रदेश सचिव विष्णु कुमार ,मेवालाल प्रसाद, कयुम मल्लिक ,राजकिशोर बेदीया, चितरंजन महतो ,भुनेश्वर बेदीया, सफीक अंसारी, सरजू बेदीया सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

भुरकुंडा : रीवर साइड में नारायणी साड़ी सेंटर का हुआ उद्घाटन

🔊 Listen to this आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने किया उद्घाटन भुरकुंडा (रामगढ़): रीवर साइड …