Breaking News

भाजयुमो मोदी जी के जन्म दिवस के मौके पर सेवा सप्ताह में कई कार्यक्रम करेगा

  • युवा मोर्चा के नेताओं ने महापुरुषों के प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

रामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तत्वाधान में थाना चौक में स्थित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा सुभाष चौक रामगढ़ में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही इस मौके पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यह सेवा सप्ताह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक पूरे रामगढ़ जिले में अलग-अलग मंडलों में चलाया जाएगा। नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिवस को एक यादगार पल के तौर पर स्मरण किया जाएगा। सेवा सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान पूरे सप्ताह स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों के प्रतिमा समक्ष स्वच्छता अभियान चलाने के अलावा रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, मास्क और सेनिटाइजर वितरण, कई बस्तियों में स्वच्छता अभियान ,मंदिरों में महा आरती जैसे कई कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेंगे।

कई लोग मौजूद थे

आज के इस कार्यक्रम के दौरान सेवा सप्ताह कार्यक्रम के जिला प्रभारी पप्पू यादव, राजेश ठाकुर, बिनोद मिश्रा, नरेंद्र चंचल, प्रवीण कुमार सानू,धीरज साहू, मणि शंकर ठाकुर, प्रेम विश्वकर्मा, भगवान प्रसाद, अयोध्या वर्मा, धीरज सोनकर, मनोज सिंह, दिनेश प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति आदि कई लोग मौजूद थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …