Breaking News

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में खबर मंत्र के प्रधान संपादक को दी गई श्रद्धांजलि

  • अभय सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति : कांग्रेस

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने काँग्रेस भवन में दैनिक समाचार पत्र ‘खबर मंत्र’ के प्रकाशक सह प्रधान संपादक अभय सिंह के श्राद्धकर्म के दिन उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों उनका आकस्मिक निधन हो गया था। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने अभय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने अपने संदेश में कहा कि अचानक अभय सिंह के निधन की खबर सुनकर सभी लोग स्तब्ध है। उन्होंने अभय सिंह के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है, डा उराँव ने कहा कि पत्रकार के साथ साथ अभय सिंह एक संवेदनशील इंसान थे जो अपने साथ काम करने वाले साथियों के सुख दुख का हमेशा ख्याल रखते थे ,व्यक्तिगत रुप में उनके निधन से मुझे गहरा सदमा लगा है।

 कांग्रेस परिवार अभय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने खबर मंत्र के प्रधान संपादक अभय सिंह के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।उनके निधन का समाचार सुनते ही सहसा विश्वास नहीं हुआ,लेकिन नियति के आगे हर इंसान कमजोर साबित होता है और ऐसा ही हुआ,समाज का एक मजबूत योद्धा राज्य ने खो दिया है जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी,ईश्वर उनके चाहने वाले एवं सहकर्मियों को अपार दुख सहने की शक्ति दे,प्रदेश कांग्रेस कमिटी और पूरा कांग्रेस परिवार अभय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सलीम खान, एसएम मोईन, राजीव रंजन प्रसाद ,अभय सिंह अजीत राय,राज किशोर सिंह, सुनील मिंज,आनंद राम इम्तियाज अली प्रकाश राम शामिल थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …