Breaking News

जामताड़ा :पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जामताड़ा। जिला पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पुलिस कर्मी का नाम मनोज पांडेय है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। पुलिस जर्मी आत्महत्या से जामताड़ा पुलिस कर्मियों में शौक की लहर है। मनोज पांडेय जिस कमरे में रहते थे। वो कमरा देर तक बंद थी। जब अन्य पुलिस कर्मियों को शक हुई तो लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे में झूल रही थी। मृतक पुलिसकर्मी फोन पर अपने रिश्तेदार को आत्महत्या करने के पहले इसकी जानकारी भी दी थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना की जानकारी परिवारवालों को भी दे दी गई है।

एसपी ने कहा आत्महत्या पारिवारिक है, जांच की जा रही है

जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर किस वजह से इसने आत्महत्या किया है। वैसे पारिवारिक कारण का पता चल रहा है। जबतक घरवाले नही आते है। क्या बात हुई है पता नही चल रहा है। जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …