Breaking News

गिद्दी दुर्गा मंडप में प्रधानमंत्री मोदी का 70 वां जन्मदिन मना

  • कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नारेबाजी किया
  • मोदी जी ने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया: पुरुषोत्तम

गिद्दी (रामगढ़)। आज गिद्दी दुर्गा मंडप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता नरेंद्र दास मोदी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम केक काटकर के उनके यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना की गई। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी से अपने मोदी जी का नारेबाजी कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

देश को  सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाया है

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम पांडे ने कहा कि आज हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जितने सिर्फ 6 साल के छोटे से कार्यकाल में इस देश को ना ही सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाया है। बल्कि आर्थिक रूप से सबल बनाया है। आम गरीबों के हित की हर चिंता करने वाला यह प्रधानमंत्री हमारे लिए गर्व का विषय है।आज पूरी दुनिया भारत को उम्मीद भरी नजर से देख रही है कि पूरी दुनिया को भारत नेतृत्व देगा। जिसके नेतृत्वकर्ता हमारे नरेंद्र भाई मोदी होंगे।

जहां आज से कुछ वर्ष पूर्व पाकिस्तान जैसा अदना सा देश भी हमें घुड़की मारता था। आज चीन जैसा देश भी हमसे भय खाए बैठा है। मोदी जी ने 70 सालों से इस देश के लिए कोढ़ बने कश्मीर समस्या को चुटकियों में खत्म करने वाले इस प्रधानमंत्री पर हमें गर्व है।हमें गर्व है इनके नेतृत्व में जिसमें इन्होंने हिन्दुओ की हजारों वर्ष की तपस्या राम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। देश को स्किल इंडिया से लेकर आतमनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उनका प्रयास, इस कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए आम जनमानस के लिए प्रयास चाहे वह चावल का वितरण हो चाहे आम लोगों के लिए जनधन खाते में पैसे की व्यवस्था हो यह सारे कार्य ऐसे रूप में करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी उनके कुशल नेतृत्व उनके दीर्घायु होने की कामना करती है

जैसे वह इस देश के अभिभावक है। इस देश के पूरे नागरिक उनके बच्चे के समान है।पूरे देश को इस चिंता से देखने का काम हमारे प्रधानमंत्री करते हैं। इसलिए निश्चित रूप से हमारे प्रधानमंत्री पर हमें गर्व है। उनके नेतृत्व क्षमता पर गर्व है। ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना कर के खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके कुशल नेतृत्व उनके दीर्घायु होने की कामना करती है। ताकि देश को उनका नेतृत्व में यूँ ही मिलता रहे और राष्ट्र परम बैभव के शिखर पर पहुंच जाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित थे

इस कार्यक्रम में सतीश सिंह दीपू अखोरी ,प्रभात कुमार सिंह ,बसंत सिन्हा ,नमिता कुमारी ,देवंती देवी, चंदन सिंह ,उमेश बेदिया, राजबल्लभ सिंह, मुकेश चंद्रवंशी ,गिरजा सिंह राकेश सिंह उर्फ कबलु , अखिलेश सिंह, रवि तिवारी उमेश सिंह ,शशि भूषण प्रसाद ,संतोष झा ,सुनन्द कुमार ,प्रीत लाल महतो, कुश कुमार महतो, रंजीत सिंह ,संतोष करमाली, उपेंद्र सिंह, कुणाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …