Breaking News

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वधान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़।भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 स्थित जारा टोला विकासनगर बूथ संख्या 55 में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं वार्ड नंबर 6 की मुखिया पूर्णी देवी एवं मुखिया पति समाजसेवी रमेश महतो की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह के पौधा आम, बेल, कटहल,गिलोय,अमरूद, अनार,आधी लगाकर प्रधानमंत्री की उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता उपस्थित हुए।

भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद की नारा लगाया गया

मुख्य रूप से रामगढ़ कैंट मंडल महामंत्री सुरवंश श्रीवास्तव रामगढ़ बचाओ संघर्ष मोर्चा के धनंजय कुमार पुटूश, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, प्रदीप तिवारी आदि ने भाग लिया। सब ने एक स्वर से कहा कि पेड़ पौधा लगाना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर भारत माता की जय घोष भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद की नारा लगाया गया।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …