Breaking News

झारखंड में मेरे सरकार द्वारा शुरू की गई गरीबों की योजनाओं को वर्तमान यूपीए की सरकार बंद कर रही : रघुवर दास

  • मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व सीएम रघुवर दास हुए शामिल
  • भाजपा की राजनीति राष्ट्र सेवा की राजनीति

पटना। एनडीए शासन के दौरान पिछले 15 वर्षों में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार बिहार के विकास से संबंधित कई योजना चला रही है। चाहे उज्जवला योजना हो, चाहे गरीब को घर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना हो, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि हो या आयुष्मान भारत। ये सभी योजनाएं गरीब के जीवन को बदलने का काम कर रही है। राज्य में सरकार बदली तो सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। ऐसा झारखंड में हो चुका है। हमारे समय गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाएं कांग्रेस झामुमो राजद सरकार द्वारा बंद कर दी गई। आज झारखंड में किसान, गरीब, महिला सभी परेशान है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वे बिहार के मोतिहारी जिले में आयोजित बिहार जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

भाजपा की राजनीति राष्ट्र सेवा की राजनीति है

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति राष्ट्र सेवा की राजनीति है। हमाररा एक ही लक्ष्य है गरीब के घर तक खुशहाली पहुंचे। जबकि विपक्षी दल अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि बिहार हित में एनडीए को मजबूत करें। बिहार को समृद्धशाली और स्वावलंबी बनाएं।

रघुवर दास ने आज मोतिहारी के मेहसी, चकिया, मधुबन, पकड़ीदयाल में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में बिहार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर, मेहसी के विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कल का कार्यक्रम गोपालगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होगा।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …