Breaking News

भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच भव्य कसम परेड का आयोजन

  • पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में शानदार कसम परेड का आयोजन
  • 404 नव प्रशिक्षित जवानों को दिलाई गई शपथ
  • दम कदम बढ़ाए जा की धुन पर जवानों ने शपथ ली

रामगढ़। देश के लद्दाख में भारत चीन के बीच जोरदार सीमा विवाद चल रहा है। यहां दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं। वही रामगढ़ छावनी में स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में गुरुवार को भव्य कसम परेड का आयोजन किया गया। रामगढ़ छावनी में स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में स्थित किलाहारी ड्रिल स्क्वायर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 404 नव प्रशिक्षित जवानों का शानदार शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

बताया गया कि 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत इन नव प्रशिक्षित जवानों ने दर्शनीय परेड की। रेजिमेंटल बैंड की धुन “कदम कदम बढ़ाए जा” के साथ अंतिम पग की और प्रस्थान किया। नव प्रशिक्षित जवानों ने धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता और गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर राष्ट्र के संविधान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेंटर कमांडेंट ने नव जवानों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने जवानों से कहा कि भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अवगत होकर काम करें। साथ ही उन्होंने सभी को एकजुट होकर कठिन परिश्रम के साथ काम करते हुए रेजिमेंट और भारतीय सेना को गौरवान्वित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करने वाले नव प्रशिक्षित जवानों को मेडल तथा पुरस्कार प्रदान किया।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …