Breaking News

नगर परिषद रामगढ़ में 11 दिनों बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

  • कर्मियों की सभी मांगे आज आयोजित विशेष बोर्ड बैठक में मान ली गई

रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ में गत 11 सितंबर से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। नगर परिषद के कर्मियों की सभी मांगे आज आयोजित विशेष बोर्ड बैठक में मान ली गई। विशेष बोर्ड बैठक में हड़ताल पर गए कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को भी आमंत्रित किया गया था। इसमें उन्हें बताया गया कि उनकी तीन सूत्री मांगे मान ली गई है। इसके साथ ही मजूद प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने हड़ताल को आज तोड़ने की घोषणा कर दी। सभी कर्मी शनिवार से काम पर लौट जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद के कर्मियों के हड़ताल के कारण परिषद क्षेत्र के 32 वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई थी कर्मियों  के समर्थन में लगभग सभी दलों के लोग आ गए थे। मंगलवार को रामगढ़ डीसी संदीप सिंह की अगुवाई में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने तत्काल बोर्ड बैठक कर मामले को निपटाने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया था।

 

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …