Breaking News

आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने 1,15, 669 वोट लाकर जीता रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव

कांग्रेस के बजरंग महतो को 21,970 वोट से हराया

रामगढ़: एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने 1, 15, 669  वोट लाकर रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव जीत लिया है। उन्होंन दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 21,970 वोटो के अंतर से हरा दिया। बजरंग महतो को  93, 699 वोट मिले। तीसरे स्थान पर राम अवतार महतो को 2967 मिले। चौथे स्थान पर धनंजय कुमार पुटुस ने 2794 मत प्राप्त किये। विजेता सुनीता चौधरी को सर्टिफिकेट दिया गया। 

मतगणना केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। दोपहर तीन बजे के लगभग आधिकारिक पुष्टि के साथ परिणाम की घोषणा हुई।

इससे पूर्व मतगणना केंद्र के बाहर यूपीए और एनडीए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे रहे। आजसू प्रत्याशी के पक्ष में शुरू से बढ़त बनी रही। जीत की घोषणा के साथ आजसू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित दिखे। महिला कार्रकर्ताओं ने रामगढ़ कॉलेज परिसर में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली और गीत भी गाये। मतगणना केंद्र के बाहर आजसू कार्रकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। 

कार्रकर्ताओं की मेहनत से जनता का आशीर्वाद मिला:  सुनीता चौधरी

उप चुनाव की विजेता सुनीता चौधरी ने कहा कि इस जीत के लिए मैं कार्रकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं। इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता को देती हूं जिनके आशीर्वाद से आज जनता ने आज मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।

भाजपा और आजसू की कार्रकर्ताओं की जीत: चंद्रप्रकाश चौधरी

विजयी उम्मीदवार सुनीता चौधरी की जीत पर उनके पति सह गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि जनता ने हमपर विश्वास जताया है। जनता का यह फैसला है। यह भाजपा और आजसू गठबंधन की जीत है। भाजपा और आजसू के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता के मेहनत से संभव हो पाया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …