Breaking News

105 वर्ष के स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव प्रसाद यादव नहीं रहे

  • बोकारो में शनिवार को विष्णु देव प्रसाद का होगा अंतिम संस्कार

रांची। स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव यादव जी अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के महासचिव थे। इन्हें बिहार सरकार द्वारा कई वर्षों तक मंत्री का दर्जा दिया गया था। इनके जेस्ट पुत्र का राजेन्द्र प्रसाद यादव जो सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद नेता है। कल 19 सितंबर को बोकारो में ही इनका दाह संस्कार 1 बजे दिन में होगा। अभी पार्थिव शरीर एटक यूनियन कार्यालय सेक्टर 12 ए 1464 में रखा गया है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता,सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है। ऐसे स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने पूरे जिंदगी गांधीवादी सिद्धांतों से लेस रहे। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी सम्मानित किया था।विष्णु देव जी गांधी जी के साथ भी अपना समय आंदोलनों में बिताया।गांधी जी के बहुत नजदीकी भी रहे। उनके निधन से देश को एवं राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है वैसे नेता को शत शत नमन।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …