Breaking News

कोरोना जांच सही नहीं होने पर लोगों में बढ़ी है अविश्वसनीयता – पद्मभूषण कड़िया मुंडा

  • नपं स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वाँ जन्मदिन

ब्रजेश कुमार
खूँटी। केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की अगुवाई में आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वीं जन्मदिवस खूंटी नगर पंचायत स्थित पिपराटोली वृद्धाश्रम में मनाया गया। इस दौरान पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुण्डा ने आश्रम के वृध्दजनों के बीच जनजाति विकास मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत कम्बल देकर उनके बीच मिठाई वितरण किये। इसके पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर रोली चंदन का तिलक लगाकर उन्हें यशस्वी होने के साथ-साथ दीर्घायु का आशीर्वाद देते हुए उन्हें बधाई दिये।

कार्यक्रम में सिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि सेवा भाव पर प्रचलित रही है। जिनके विचार को कार्यकर्ताओं ने इसे आत्मसात् करते हुए सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के बीच रखी। ऐसी सोंच को विस्तृत करनी भी चाहिए। इस दौरान कोरोना जाँच के विषय में उन्होंने बताया कि जांच सही तरीके से नहीं होने के कारण लोगों में संक्रमण जांच पर अविश्वसनीयता बढ़ी है। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि यही एक ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे हैं जिनके नेतृत्व में देश की पहचान और सुरक्षा वैश्विक पटल पर बहुत आगे बढ़ी है।
कार्यक्रम में सहयोग विलेज के प्रेसिडेंट सह वृद्धाश्रम संरक्षक परमजीत कौर और राम सुरेश सिंह ने मुख्य अतिथि कड़िया मुंडा व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किये। पिपराटोली के वृध्दाश्रम में बुजुर्ग महिला पुरुष अपने क्षेत्र के पद्मभूषण से सम्मानित पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष से कंबल पाकर भावविह्वल हो गए। कड़िया मुंडा ने कहा कि पीएम का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने का है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय करने और जनता को प्रेरित करने के लिए सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में पीएम के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्तर पर किये गए निर्णय के मुताबिक भाजपा के कार्यकर्त्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा कर सेवा सप्ताह मना रहे हैं। इसी क्रम में वृद्धों और असहायों की मदद की गई। सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला प्रतिनिधि ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशिर्वाद लेकर खूंटी जिले में सेवा सप्ताह की शुरुवात की थी। जो पूरे हफ्ते अलग अलग इलाकों में भाजपा के कार्यकर्त्ता सेवा सप्ताह को लेकर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच जाएंगे और उनके बीच दैनिक उपयोगी सामग्रियों का वितरण करेंगे।
इस दौरान पूर्व नपं अध्यक्ष मदिराय मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा, सुभाष हलधर, आनंद कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुनिनाथ मिश्रा, सुदामा मिश्रा, प्रदीप साहू, विनय जायसवाल, युवा मोर्चा जिला सहप्रभारी सिद्धार्थ गुप्ता, विजय घोष, सौरभ महतो, सहयोग विलेज की संगीता कुमारी व अश्विनी कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …