Breaking News

आप झारखंड ने सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा की

रांची : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किये जाने की निंदा करते हुए कहा कि देश लोकतांत्रिक संकट से गुजर रही है।सभी राजनीतिक पार्टी किसी न किसी कॉरपोरेट घराने के लिए काम करने में लगी है।आज झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस की सरकार सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठियां बरसाई और आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड की मांग करने के लिए हजारों की संख्या में इकट्ठे हुए लोगों को बिरसा चोक, प्रभातारा मैदान में शातिपूर्ण प्रदर्शन पर रोक लगा दिया।
अंततः प्रदर्शनकारी दलादली सीमालिया में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए।  देश के अनेक राज्यो में किसान सड़क पर अपनी जायज मांगो के लिए लड़ाई लड़ रहे है जिनपर सरकार बर्बरता पूर्ण रवैया अपनाते हुए हर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। इन सारी घटनाओं का आम आदमी पार्टी झारखंड घोर निंदा करती है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …