Breaking News

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने वृक्षारोपण अभियान चलाया

रामगढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का 70 वा जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 14 से लेकर 20 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत सफाई से लेकर वृक्षारोपण, गरीबों को अनेक प्रकार से मदद पहुंचाना आदि कार्य किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने रामगढ़ के बिजुलिया तालाब क्षेत्र में पर अनेकों प्रकार के पेड़ लगाकर किया। जिसका नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष नरेंद्र चंचल कर रहे थे। इस कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अलावा भाजपा के भी कई कार्यकर्ता शामिल थे।जिसमें रंजन सिंह छोटन, दीपक सोनकर, धीरज साहू, अजीत गुप्ता, सत्यजीत, मणिशंकर ठाकुर आदि मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …