Breaking News

भाजयुमो ने सेवा सप्ताह के तहत गौशाला में श्रमदान किया

  • गौ माता की रक्षा करना हर मनुष्य का कर्तव्य : प्रवीण कुमार

रामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ जिला के तत्वधान में दिन शनिवार को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रामगढ़ में स्थित श्री गौशाला में श्रमदान का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सह श्रमदान कार्यक्रम के प्रभारी प्रवीण कुमार सानू ने कहा की गौ माता की रक्षा करना हर मनुष्य का परम कर्तव्य है।गौ सेवा से बढ़कर कोई दूसरा महान और पुण्य कार्य नहीं है। हम सभी के हिंदू धर्म में गाय को माता के साथ-साथ देवी का भी दर्जा दिया गया है। क्योंकि गौमाता के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का भी वास होता है।

यह भी एक कारण है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की विशेष पूजा की जाती है।परंतु दुर्भाग्यपूर्ण यह भी है कि आए दिन कई ऐसे मामले आते हैं कि राज्य में पशुओं की तस्करी और गौ हत्या की जाती है जो कि बहुत ही निंदनीय है। सरकार को इस पर पूरी तरह से रोक लगा कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर कैंट मंडल के अध्यक्ष सह पूर्व स्वास्थ सांसद प्रतिनिधि निरज प्रताप सिंह, राजेश ठाकुर,रमेश महतो,भीमसेन चौहान, धीरज साहू, अनुपम आनंद, महेंद्र कुमार, अविनाश मुखर्जी,डब्लू कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …