Breaking News

स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव प्रसाद का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

  • 105 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
  • राजनीतिक दल और समाजिक संगठन के लोग हुए शामिल
  • विष्णुदेव जी महात्मा गांधी के थे काफी नजदीकी

रांची/बोकारो। स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव यादव जी का 105 वर्ष में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। विष्णुदेव जी अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के महासचिव थे।इन्हें बिहार सरकार द्वारा कई वर्षों तक मंत्री का दर्जा दिया गया था।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेन्द्र पाठक ,राज्य परिषद के सदस्य ए के रसीदी, पता चल रहा है। राज्य कोषाध्यक्ष पीके पांडे ,जिला सचिव पँचानन महतो, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र यादव , राज्य परिषद के सदस्य स्वयंबर पासवान, राज्य परीषद सदस्य अजय सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र फुल चढ़ाकर सलामी दी।

पुलिस के जवानों ने भी सलामी दी

स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने पूरे जिंदगी गांधीवादी सिद्धांतों से लेस रहे। पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री मती इंदिरा गांधी ने भी सम्मानित किया था। विष्णु देव जी गांधी जी के साथ भी अपना समय आंदोलनों में बिताया। गांधी जी के बहुत नजदीकी भी रहे। उनके निधन से देश को एवं राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है वैसे नेता को शत शत नमन। वहीं भाजपा नेता महेंद्र पाठक ने बताया कि विष्णु देव जी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के जवानों ने भी सलामी दी।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …