Breaking News

सहायक पुलिस कर्मी और सरकार के बीच वार्ता शुरू

  • मंत्री मिथलेश ठाकुर को सरकार की तरफ से मोराबादी मैदान में वार्ता के लिए भेजा गया है

रांची: राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में पिछले 9 दिनों से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो गई है. झारखंड सरकार के मंत्री मिथलेश ठाकुर को सरकार की तरफ से मोराबादी मैदान में वार्ता के लिए भेजा गया है. सहायक पुलिस कर्मियों की मांग है कि उनकी नौकरी झारखंड पुलिस में स्थाई की जाए.

शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी सहायक पुलिस कर्मियों को यह भरोसा दिलाया था कि उनके साथ जल्द वार्ता की जाएगी और उनके समस्या का समाधान किया जाएगा. इसी के बाद यह तय हुआ कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर मोराबादी मैदान जाकर सहायक पुलिस कर्मियों से वार्ता करेंगे. फिलहाल वार्ता जारी है और माना जा रहा है कि इस वार्ता का नतीजा जरूर सार्थक निकलेगा.

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …