Breaking News

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति के चुनाव में विनय अग्रवाल गुट ने चलाया जनसंपर्क अभियान

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने वाली टीम है हमारी: विनय अग्रवाल

रामगढ़। क्षेत्र की प्रसिद्ध व्यवसायिक संस्था रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति का चुनावी प्रक्रिया चल रहा है। आगामी 2 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर विनय अग्रवाल की टीम ने आज 30 मार्च को रामगढ़ शहर के शहरी क्षेत्रों मैं जोरदार ढंग से चुनाव प्रचार किया। इस दौरान व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान एवं उनके साथ 24 घंटा 365 दिन साथ रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विनय अग्रवाल ने कहा कि हमारी टीम के सभी सदस्य व्यापारियों के समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। हम व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सदस्य हैं। हमारा उद्देश्य रामगढ़ के व्यवसाई निडर होकर व्यापार करें व्यापारी को व्यापार की स्वतंत्रता हो किसी के दोहन शोषण का शिकार ना होना पड़े यही लक्ष्य है। आज के चुनाव प्रचार में रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह आनंद अग्रवाल अनूप कुमार सिंह पंकज प्रसाद तिवारी विनय कुमार अग्रवाल अमरेश गणक गोपाल शर्मा विष्णु पोद्दार, भूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पू,मनोज कुमार चतुर्वेदी उर्फ मानू, दिनेश पोद्दार,संतोष तिवारी,अशोक कुमार सिंह,मुरारी लाल अग्रवाल,इंद्रपाल सिंह सैनी,विनय कुमार सिंह,मनजीत सहानी,जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह सरोज कुमार सिंह मौजूद थे।

 

Check Also

विधायक अंबा प्रसाद के ऊपर राजनीतिक दल द्वारा अभद्र टिप्पणी पर झारखंड वैश्य समाज ने आक्रोश जताया

🔊 Listen to this रामगढ़lझारखंड वैश्य समाज के द्वारा 27 अगस्त को साहू भवन रामगढ़ …