Breaking News

आजसू नेता नीरज मंडल के छोटे भाई का निधन

रामगढ़। आजसू के नगर सचिव नीरज मंडल के छोटे भाई धीरज मंडल का आज रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका रामगढ़ के दामोदर नदी के किनारे गांधी घाट पर देर शाम को अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार आजसू के वरिष्ठ नेता नीरज मंडल के छोटे भाई धीरज मंडल का एक्सीडेंट कुछ दिनों पूर्व हो गया था। उनका इलाज मेदांता रांची में चल रहा था। धीरज का 16 सितंबर को एक बड़ा ऑपरेशन हुआ। जिसके बाद उसकी स्थिति और बिगड़ती गई। धीरज की अच्छी इलाज के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। परंतु शनिवार को धीरज मंडल की मौत हो गई।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …