Breaking News

Breaking छावनी में एक जवान का पेड़ से लटका मिला शव

  • सिख रेजीमेंटल सेंटर की घटना,पुलिस जांच में जुटी

रामगढ़। छावनी में स्थित सिख रेजीमेंटल सेंटर में शनिवार को एक जवान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी सेंटर द्वारा रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। रामगढ़ पुलिस के अनुसार सिख रेजीमेंटल सेंटर में एक जवान का शव मिलने की सूचना पाकर करीब 5 बजे घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटना और पहले की हो सकती है। लेकिन मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लांस नायक जसवंत सिंह पिता कुलदीप सिंह है। हालांकि उसका पता अब तक नहीं पता चल पाया है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।

कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी मना कर लौटा था

जानकारी के मुताबिक सेना का जवान कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी मना कर लौटा था। उसकी एक छोटी सी बेटी है। वही सेना के लांस नायक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद कई प्रकार की अटकले लगाई जा रही है। सेना की बात होने के कारण पुलिस भी कदम फूंक-फूंक कर रख कर चल रही है। पुलिस यहां दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या दोनों से जोड़कर चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ आगे की जानकारी दे सकती है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …