Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा मनाया गया पोषण थाली सह जागरूकता मास

खूँटी । कृषि विज्ञान केंद्र, दियाकेल, तोरपा के द्वारा पोषण अभियान, सह कृषक प्रशिक्षण जागरूकता मास (01-31सिंतबर) का दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दिनाँक 17-09-2020 को ग्राम – लोहागड़ा, पंचायत- खटंगा, प्रखंड- रनियां में मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि तकनीकी प्रबंधन अभिकरण के उप परियोजना निदेशक अमरेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष – डॉ. ज्योतिर्मय घोष ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है, और इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने पोषण को बरकरार रखते हुए जीवन यापन करना है।

प्रारंभिक समय मे किसानों के बीच मास्क और कीटाणुनाशक साबुन का वितरण किया गया तथा वैश्विक महामारी कोरोना से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया। इस सत्र के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ज्योतिर्मय घोष से एक पोषण थाली से संबंधित किचन बागवानी के पत्रिका का विमोचन किया। इस पत्रिका के माध्यम से महिला क्रिसको को खेती करनें की सलाह दी। साथ ही डॉ. घोष के द्वारा यह भी बताया गया कि अपने थाली को अपने रसोई बागवानी से ही पोषक कैसे बनाये और पोसक थाली से हमे क्या फायदे हैं। इस विषय पर प्रमुखता से चर्चा की। साथ ही बताया कि एक स्वस्थ महिला से ही एक स्वस्थ देश का विकास संभव है, इस कार्यक्रम में रनियां प्रखंड के खटंगा पंचायत के डिगरी, गरई, तोकेन, और बनई पंचायत के लोहागड़ा, दोएँगेर, मनहातू, एटम, कॉयनारा से लगभग 125 किसानों ने भाग लिया। मौसम प्रेक्षक- आशुतोष प्रभात के द्वारा कृषक महिलाओं को मौसम अधारित खेती करनें की सलाह दी गई। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के बारे में बिस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि, किचन गार्डनिंग से हम अपनें ब्यर्थ की खर्चों पर भी अंकुश लगा सकते हैं। मुख्य अतिथि के द्वारा पोषण अभियान के लिए भारत सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए जो भी योजनाएं संचालित हैं उसकी विस्तृत जानकारी दी गई। तकनीकी सहायक धर्मेंद्र सिंह, एवं विद्यापति विद्यकर के द्वरा कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा मिलकर तकनिकी खेती करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत मे आगंनबाडी सेविकाओं एवं महिला कृषकों के बीच उन्नत किश्म के १००पैकेट सब्ज़ी के बीजों का वितरण करते हुए उनसे संवाद भी किया गया। उनके द्वारा किये गए सवालों को कृषि बिशेज्ञयो के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। इस कार्यक्रम में महिला विकास केंद्र- तोरपा के कार्यक्रम समन्यक श्री आकाश बड़ाईक, रनियां के बिंदेश्वर सिंह, एन यम कंडुलना, रौशन गुड़िया, समेत कृषक मित्र उपस्थित थे ।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …