Breaking News

खूँटी जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र में विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण

  • कल्याणकारी योजनाओं के निरकारी कर रहे विभिन्न पंचायतों का दौरा

खूँटी । जिला स्तर व प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारियों को अपने सम्बन्धित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही प्रखंडवार पदाधिकारियों को नामित भी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों क जिले में सर्वांगीण विकास हेतु यह आवश्यक है कि विकास के प्रमुख सूचकांक यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, पेयजल आदि व अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उक्त उद्देश्य से जिले के विभिन्न कोटि के पदाधिकारियों को प्रखंडवार सम्बद्ध करते हुए निर्देश दिया गया है कि वे आवंटित प्रखण्ड का निरीक्षण करेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि विभिन्न योजनाओं में प्रगति के मानकों का उच्च स्तर पर बने रहें।
नामित किये गए पदाधिकारियों द्वारा अपने सम्बन्धित क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सम्बन्धित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।


इसी कड़ी में खूंटी प्रखण्ड के मुरही व भांडरा पंचायत, रनिया के जयपुर पंचायत, कर्रा के तिमरा गाँव व सभी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया गया। साथ ही मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया एवं सम्बन्धित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सरकार के महत्वकांक्षी योजना मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जॉब कार्ड हेतु आवेदन, योजना सम्बन्धी जानकारी, मनरेगा सम्बन्धी शिकायत एवं निराकरण तथा भुगतान के सम्बंध में जांच की गयी। मौके पर प्रधान मंत्री आवास योजना, नीलाम्बर पीताम्बर योजना व अन्य संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति के सम्बंध में वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इसी क्रम में निर्देश दिया गया है कि सभी लंबित कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय।इसी कड़ी में ना केवल जिला स्तर के पदाधिकारी बल्कि प्रखण्ड के अधिकारियों द्वारा भी अपने सम्बन्धित प्रखंड का औचक भ्रमण कर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी पदाधिकारी एवं आपसी समन्वय से अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में पंचायतों का चयन कर समय-समय पर औचक निरीक्षण कर कार्यों का सफल संचालन सुनिश्चित कराएंगे।

प्रखण्ड— नामित किये गए पदाधिकारी

खूंटी प्रखण्ड — निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला अभियंता, जिला परिषद, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक पंचायती राज।

कर्रा प्रखण्ड– जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी।

तोरपा प्रखण्ड– कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी।

मुरहू प्रखण्ड– अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छ्ता प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी।

अड़की प्रखण्ड– अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीपीएम, जेएसएलपीएस,मनीष कुमार, परियोजना पदाधिकारी,
रनिया प्रखण्ड– भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, देवनारायण सिंह बड़ाईक, प्रबन्धक उद्योग विभाग, नवीन कुमार, कौशल विकास

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …