Breaking News

ड़ोड़मा में वृक्षारोपण कर मास्क, सेनीटाइजर, साबुन वितरण कर मनाया गया सेवा सप्ताह

  • हेमंत सरकार 15वें वित्त आयोग का गाईडलाइन नहीं देने से रुक रहा है विकास कार्य – जोनिका

खूँटी । जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत डोड़मा ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम “सेवा सप्ताह” के दौरान भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू महतो की अगुवाई में वृक्षारोपण कर मास्क, सेनीटाइजर, साबुन आदि वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अनुरूप जिला परिषद् अध्यक्ष जोनिका गुड़िया और केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार के विशेष उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।


इस दौरान जिला परिषद् अध्यक्ष जोनिका गुड़िया ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई है। लेकिन राज्य सरकार इसके खर्च पर गाईडलाइन नहीं दे रही है। जिसके कारण विकास कार्यों में बाधा पहुंच रही है। राज्य सरकार द्वारा जिला परिषद् का पैसा को रोकना विकास कार्यों में बाधा पहुंचाना है। जिसमें उसकी मनसा ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा के द्वारा जिले में वृक्षारोपण कार्य किये जा रहे हैं, लेकिन मजदूरों का दैनिक मजदूरी सरकार नहीं कर रही है। सरकार द्वारा दैनिक मजदूरी प्रदान नहीं किये जाने से पारिवारिक स्थिति चरमरा गई है।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य का विकास करने के लिए कटिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में समाज का साथ और उसका विकास करने के लिए हमेशा ही कार्यकर्ता तटस्थ हैं। यह बात वृक्षारोपण कार्यक्रम पर लोगों के बीच मास्क, साबुन, सेनीटाइजर का वितरण करने के दौरान कही।
इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री शशांक शेखर राय, प्रखंड अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, भाजयुमो मंत्री जितेंद्र कर, अजीत कुमार राय, लव बागती, ग्राम प्रधान कलिया मुंडा, विपिन महतो, गौरी कर, विवेक कुमार महतो, विनोद गोप आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …