Breaking News

मौसम:आज से तीन दिन रांची, रामगढ़ समेत 18 जिलों में तेज बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी चेतावनी

  • रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 20 से 22 सितंबर तक रांची में बादल छाए रहने के साथ ही तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही रविवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। रांची में काले बादल छाए हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राज्य के कई हिस्सों में दिखेगा। वहीं, रांची में शनिवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे। कई जगहों पर मौसम साफ रहा तो कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पिछले दो दिनों से रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मानसून झारखंड में कमजाेर रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 13.4 एमएम कुर्देग (सिमडेगा) में दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रांची में जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो और चाईबासा में दर्ज की गई।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …