Breaking News

आदिवासी के विभिन्न संगठनों ने सरना धर्म कोड की मांग की 

  • जनगणना 2021 प्रपत्र में शामिल की मांग को लेकर बनाया मानव श्रृंखला

जामताड़ा। आदिवासी सरना कोड को लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा मानव श्रृंखला जा आयोजन किया गया। सिद्धोकान्हू मुर्मू चौक से इंदिरा चौक तक मानव श्रृंखला आयोजित किया। जिसमें आदिवासी सरना धर्म कोड लागू करने की मांग पर नारा लगाया गया। सरना धर्म के संजय पहान ने कहा आगामी 2021 की जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म कोड लागू किया जाय। जो आदिवासियों के प्रकृति की पहचान के लिए अंग्रेजों ने कग किया था। कहा की इसी मानसून सत्र में झरखंड सरकार सरना धर्म कोड लागू के लिए प्रस्ताव दें।

मानव श्रृंखला में कई संगठन थे शामिल

मानव श्रृंखला में जामताड़ा जिले के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों जैसे-माझी पारगाना सरदार महासभा, जिला सरना समिति, ट्राईबल ड्रीम आदि संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुनील कुमार हांसदा, संजय पहान, जिला परिषद सदस्य जिमोली बास्की, विलियम हांसदा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार बास्की,लालू हेम्ब्रम,निर्मल मरांडी,जामताड़ा सरना समिति अध्यक्ष,मुखिया लखीन्द्र मुर्मू,राजीव हेम्ब्रम,बासुदेव टुडू,जमादार सोरेन, साहेबलाल मुर्मू सहित अनेको शामिल थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …