Breaking News

सदन में जमकर हंगामा, इरफान अंसारी बोले- भाजपा ने सहायक पुलिसकर्मियों को लाठी खिलाया

रांची :  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आज दूसरे दिन सदन के अंदर जमकर हंगामा हो रहा है। हंगामे के बीच भाजपा ने अनुपूरक बजट के कटौती प्रस्ताव पर बहस के बाद सदन का बहिष्कार किया। सदन में कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने सहायक पुलिस को खाना खिलाकर, पानी पिलाकर पथराव कराया और लाठी खिलवाया। उन्‍होंने कहा कि नागपुर में आरएसएस के दफ्तर में 24 घंटे बिजली झारखंड के कोयले से रहती है। उन्‍होंने मांग की कि जमातियों पर से मुकदमा वापस हो।

स्वास्थ्य विभाग के 155 कर्मी को हटाया गया है, उनकी नौकरी वापस मिले

कहा कि स्वास्थ्य विभाग के 155 कर्मी को हटाया गया है, उनकी नौकरी वापस मिले। बाबूलाल मरांडी के साथ रहे प्रदीप यादव ने कहा कि अब ना बोलें तो कब बोलेंगे। केंद्र सरकार पर उन्‍होंने हमला करते हुए कहा कि ट्रेन बेच रहे हैं, हवाई जहाज बेच रहे हैं। बाहर बोलने पर मुकदमा होता है तो सदन में बोलना ही होगा। 4500 करोड़ भारत सरकार ने नहीं दिया।

 

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …