Breaking News

कृषि सुधार विधेयक बिल किसानों के लिए संजीवनी : अशोक शर्मा

  • भाजपा ने कृषि सुधार विधेयक बिल के समर्थन में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

चतरा: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को भाजपा के नए जिला उपाध्यक्ष तिलेश्वर राम के आवास पर कृषि सुधार विधेयक बिल के समर्थन में प्रेस वार्ता किया। प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि कृषि सुधार विधेयक बिल किसानों के हित में है। इस बिल से देश के किसानों की आय दोगुनी होगी। किसान लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वामी रामनाथन कमिटी के सिफारिश के आधार पर कृषि सुधार कानून लाया गया है। जिसमें दो तरह के विधेयक लाए गए हैं – पहला कृषि उपज  व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 . इस विधेयक से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए नए अवसर मिलेंगे व आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा। ई प्लेटफार्म पर भी कृषक अपने उत्पाद बेंच सकेंगे।

उपज के पूर्व ही किसान को उसके उपज का दाम निर्धारित हो जाएगा

दूसरा कृषि (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा कर करार विधेयक 2020 . इस विधेयक से उपज के पूर्व ही किसान को उसके उपज का दाम निर्धारित हो जाएगा। जिससे बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसान बचेंगे।मूल्य पूर्व में तय हो जाने से न्यूनतम मूल्य सुरक्षित रहेगा।

फसल का जोखिम किसानों को नहीं उठाना पड़ेगा

किसानों को उन्नत खाद बीज और आधुनिक कृषि उपकरण मिलेगा। फसल का जोखिम किसानों को नहीं उठाना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर आसानी से किसी भी वितिय संस्थान से किसानों को ऋण मिलेगा। ये दोनों विधेयक किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेगा। श्री शर्मा ने कहा कि किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई है पर किसान भाई भ्रमित ना हों। प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानों को आश्वस्त किया है कि कृषि सुधार विधेयक से किसानों का आय दोगुना  होगा। किसान खुशहाल होंगे। इस बिल से किसानों को आंशिक नुकसान की भी गुंजाइश नहीं है।

प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष तिलेश्वर राम, मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक केशरी, भेख लाल मुंडा, सुभाष सिंह, मंजीत राणा, विद्या सागर, धीरज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

भुरकुंडा : रीवर साइड में नारायणी साड़ी सेंटर का हुआ उद्घाटन

🔊 Listen to this आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने किया उद्घाटन भुरकुंडा (रामगढ़): रीवर साइड …